home page

बिजली विभाग के सेवानिवृत्त जेई से 20 लाख की धोखाधड़ी, दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज

 | 
बिजली विभाग के सेवानिवृत्त जेई से 20 लाख की धोखाधड़ी, दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज


मुरादाबाद, 22 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना कटघर क्षेत्र में 22 बीघा जमीन बेचने के नाम पर दो भाइयों ने बिजली विभाग के सेवानिवृत्त जेई से 20 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित ने बैनामा कराने को कहा तो आरोपित भाइयों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर शनिवार काे आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गलशहीद थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी राजवीर गुप्ता ने कटघर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह बिजली विभाग से सेवानिवृत्त जेई हैं। उन्होंने बताया कि कटघर के देवापुर में रजा अली व उसके भाई आशे अली से 22 बीघा जमीन का सौदा एक लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से तय किया था। दावा है कि दोनों ने उनसे 20 लाख रुपये ले लिए और बाकी रकम बैनामे के दौरान देने की बात तय हुई थी। रकम लेने के बाद आरोपित बैनामा कराने के लिए टाल-मटोल करने लगे। पीड़ित को आरोपित जान से मारने की धमकी देने लगे।

कटघर सर्किल के क्षेत्राधिकारी गौरव तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार दो नामजद आरोपितों के खिलाफ शनिवार को धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल