home page

पट्टे की जमीन का फर्जी बैनामा, महिला सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
पट्टे की जमीन का फर्जी बैनामा, महिला सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 10 नवंबर (हि.स.)। थाना जसराना पुलिस टीम ने मंगलवार को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा करने वाले महिला सहित दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें जेल भेजा है।

थाना जसराना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर पुलिस टीम के साथ मंगलवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर कूटरजित दस्तावेज तैयार कर सरकारी पट्टे की जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाले अभियुक्त रामऔतार पुत्र गुलाब सिंह निवासी आसदेवमई नूरपुर थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद व अभियुक्ता प्रभा देवी उर्फ प्रज्ञा पत्नी स्व. दलवीर सिंह निवासी गदनपुर थाना निधौरी कला जनपद एटा हाल निवासी आसदेवमई नूरपुर थाना जसराना फिरोजाबाद को ग्राम आसदेवमई नूरपुर थाना क्षेत्र जसराना से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर इन्हे जेल भेजा है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़