home page

अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, महिला भी शामिल

 | 
अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, महिला भी शामिल


फिरोजाबाद, 27 अक्टूबर (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने मंगलवार को भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई कर इन्हे जेल भेजा है।

जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चल रहा है। इसी के क्रम में थाना शिकोहाबाद उपनिरीक्षक सोनू कुमार ने पुलिस टीम के साथ सूचना पर भूड़ा नहर पुल से स्टेशन रोड की तरफ नहर पटरी पर करीब 50 मीटर आगे से अभियुक्त समीर पुत्र बन्टी निवासी हिन्दू नगर गिहार कॉलोनी, थाना कोतवाली, जनपद एटा तथा अभियुक्ता सीता पुत्री वीरसहाय निवासी तहसील तिराहा गिहार कॉलोनी, थाना शिकोहाबाद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त समीर के कब्जे से 1580 ग्राम तथा अभियुक्ता सीता के कब्जे से 970 ग्राम अवैध गांजा (कुल 2550 ग्राम) बरामद हुआ है। मौके से गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक सफेद रंग का ऑटो भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त समीर द्वारा इटावा से गांजा लाकर शिकोहाबाद में अभियुक्ता सीता को बेचने तथा अभियुक्ता सीता द्वारा समीर से गांजा खरीदकर शिकोहाबाद में बेचकर पैसे कमाने की बात बतायी गयी है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़