home page

जमीनी विवाद में हुई थी महिला की हत्या, तीन हत्यारोपित गिरफ्तार

 | 
जमीनी विवाद में हुई थी महिला की हत्या, तीन हत्यारोपित गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 07 नवंबर (हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस टीम ने शनिवार को मकान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में महिला की गला दबाकर हत्या करने के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है।

थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत तिलक नगर निवासी जितेंद्र शर्मा की पत्नी शिल्पी शर्मा (50) का शव 30 अक्तूबर को संदिग्धावस्था में घर में फंदे के सहारे लटका मिला था। मृतका के बेटे राजा ने परिवार के ही राहुल पुत्र चुन्नीलाल, प्रमोद पुत्र सत्यप्रकाश एवं योगेश उर्फ मन्नू पुत्र देवप्रकाश निवासीगण 44 न्यू तिलक नगर थाना उत्तर पर जमीनी विवाद में गला दबाकर हत्या करने और शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। बेटे का यह भी आरोप था कि उसकी मां ने मौत से पहले उसे एक वॉयस मैसेज भी भेजा था जिसमें उन्होंने खुद को बचाने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपितों की तलाश शुरू कर दी।

थाना प्रभारी उत्तर रवि त्यागी पुलिस टीम के साथ शनिवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर वांछित अभियुक्त राहुल, प्रमोद एवं योगेश उर्फ मन्नू को कोटला चुंगी के आगे पी.डी. जैन विद्यालय के ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़