home page

अंतिम संस्कार के बाद जलती चिता पर मीट पकाने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

 | 
अंतिम संस्कार के बाद जलती चिता पर मीट पकाने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार


शाहजहांपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र में जलती चिता पर कथित रूप से मीट पकाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक ने सोमवार को बताया कि नत्थापुर गांव निवासी छोटेलाल का रविवार शाम अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद परिजन घर लौट गए। कुछ देर बाद मृतक का पुत्र वीरपाल चिता स्थल पर पहुंचा तो उसने वहां गांव के रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र को कथित तौर पर जलती चिता पर मीट पकाते हुए देखा। जब वीरपाल ने आपत्ति जताई तो तीनों आरोपिताें ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

वीरपाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपिताें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।पुलिस ने सोमवार को नत्थापुर तिराहे के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमित कुमार शर्मा