home page

हत्या के प्रयास में तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
हत्या के प्रयास में तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


देवरिया, 28 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भटनी थाना पुलिस ने शनिवार को हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

भाटपाररानी क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि भटनी पुलिस ने लल्लन तिराहा के पास से ग्राम धर्मखोर बाबू निवासी अर्जुन यादव, अजीत यादव और रोहित कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बीती 22 जनवरी को राजा ठाकुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इंटरलॉकिंग सड़क की मरम्मत को लेकर हुए विवाद में अभियुक्तों ने लाठी-डंडे और फावड़े से उसके भाईयों राजेश और हरिकेश को मारापीटा था। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पुलिस की तहरीर के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही थी, तभी लल्लन तिराहा के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक