देवरिया: कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
देवरिया, 18 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सदर थाना कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस टीम ने एक सूचना पर रेलवे माल गोदाम के पास से दोनों आरोपितों को पकड़ लिया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में नितेश (निवासी चौरंगी चक, देवरिया) और सोनू पटेल (निवासी मझवलिया, सिवान) शामिल हैं। दोनों की उम्र करीब 20 है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोटर साइकिल बरामद की है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक नितिन साहू, हेड कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल प्रवीण पाण्डेय और कांस्टेबल चन्द्रशेखर यादव की अहम भूमिका रही।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

