home page

अमौसी एयरपोर्ट पर 10 किलो गांजा संग पकड़ा गया यात्री

 | 

लखनऊ, 05 जून (हि.स.)। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (अमौसी एयरपोर्ट) पर शुक्रवार को कस्टम अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान भारतीय यात्री के पास से 10 किलो गांजा बरामद किया है।

अपर आयुक्त जितेंद्र सिंह ने बताया कि बैंकाक से मस्कट होते हुए उड़ान संख्या डब्ल्यूवाई-265 दोपहर में अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचा था। एक भारतीय यात्री को रोककर तलाशी ली। यात्री के ट्राली बैग की जांच करने पर प्लास्टिक की परतों में लिपटे 13 पालीथीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें हरे रंग का हाइड्रोपोनिक था।

बरामद पदार्थ का कुल वजन 10.397 किलोग्राम है। इस हरे रंग के पदार्थ की प्रारंभिक (डायग्नोस्टिक) जांच की गई, तो प्रथम दृष्टया इसके गांजा होने की पुष्टि हुई है। यात्री के एनडीपीएस एक्ट के उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक