home page

नेपाल से चरस लाकर लखनऊ में सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

 | 

लखनऊ, 13 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ (चरस) की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया हैं। उसके पास से 4.645 किग्रा अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 23 लाख रूपये है।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का सदस्य चरस की खेप लेकर नेपाल से पूर्वी चम्पारण बिहार, गोरखपुर होते हुए लखनऊ आने वाला है। इसके बाद टीम ने योजना बनाई और उसके तहत तस्कर को लखनऊ के कृष्णा नगर के वैकुण्ठ धाम वीआईपी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया तस्कर उन्नाव जिले के हसनगंज स्थित नई सराय निवासी रमजान उर्फ रिकू हैं ।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि उसका एक गिरोह है, जो अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करता है। गिराह के सदस्य नेपाल से चरस की खेप लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई की जाती है। बरामद चरस नेपाल के अलीगढ़वा निवासी दीपक नाम के व्यक्ति से लेकर आ रहा था, जिसे लखनऊ एवं आस-पास के जनपदों में सप्लाई करना था। वह कई वर्षों से इस काम में संलिप्त है। पूर्व में भी उसके विरूद्ध सिद्धार्थनगर के थाना सोहरतगढ़ में एनडीपीएस एक्ट का अभियोग भी पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कृष्णागनर लखनऊ में एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कराया है। अग्रिम कार्यवाही स्थानीय पुलिस कर रही हैं ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक