पुलिस ने एक तस्कर काे कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया
बागपत, 15 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेकड़ा पुलिस ने सोमवार को कच्ची शराब के साथ एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शराब अधिनियम में मामला दर्जकर कार्रवाई की है।
खेकड़ा कोतवाल प्रभाकर कैंतुरा ने पुलिस टीम की मदद से चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को पकड़ा है जो बाइक से शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने रोका तो उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब से भरी प्लास्टिक कैन, 650 रुपये नगद तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपित की पहचान गाजियाबाद जिले के ग्राम सिरौली निवासी संत कुमार उर्फ डॉक्टर के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
कोतवाल ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस तरह के अवैध धंधे में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

