home page

देवरिया : चार लग्जरी कारों से 37 पेटी अवैध शराब बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार

 | 
देवरिया : चार लग्जरी कारों से 37 पेटी अवैध शराब बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार


देवरिया, 27 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले की कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार काे लग्जरी चार पहिया वाहनों से 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस पूरवा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान से सूचना मिली कि शराब की तस्करी में शामिल कुछ लोग वाहनों के साथ आरटीओ कार्यालय, मेहड़ा पुरवा के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने आरटीओ घेराबंदी कर वाहनाें काे कब्जे में लेकर उसमे सवार सात लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान राजस्थान निवासी हितैश कुमार, लक्ष्मण, प्रेमप्रकाश गोदरा, बीरबल राम, श्रवण कुमार, धूड़ा राम और उमा राम उर्फ ओमप्रकाश शामिल हैं। तलाशी के दाैरान कार से शराब बरामद कर चारों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। इन सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक