home page

मादक पदार्थ की तस्करी के आराेप में पति-पत्नी और मां गिरफ्तार

 | 
मादक पदार्थ की तस्करी के आराेप में पति-पत्नी और मां गिरफ्तार


मुरादाबाद, 31 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना मझोला पुलिस ने शनिवार को मादक पदार्थ की तस्करी के आराेप में पति-पत्नी और मां काे गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से 14.59 ग्राम स्मैक और 4.375 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके अलावा 33,600 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन भी मिले हैं।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के जयंतीपुर नेता कॉलोनी निवासी कांता प्रसाद, उसकी पत्नी कविता सैनी और मां रानी सैनी काे गिरफ्तार किया। उनके पास से 14.59 ग्राम स्मैक और 4.375 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह एक राय होकर अवैध चरस और स्मैक की खरीद फरोख्त करते हैं और फिर इसको चोरी छिपे बेचते हैं। इसमें काफी अच्छा मुनाफा होता है। इस काम काे वह लाेग काफी समय से कर रहे है और उससे मिलने वाली रकम से अपनी जीविकाे पार्जन करते हैं।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल