बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास 2.5 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
बांदा, 09 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में ऑपरेशन ईगल के तहत बिसंडा पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से ढाई किलो अवैध सूखा गांजा बरामद किया है।
उपनिरीक्षक गौरव कुमार मिश्रा ने बताया कि 8 और 9 अक्टूबर की दरम्यानी रात गश्त व चेकिंग के दौरान ग्राम पिस्टा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 500 ग्राम सूखा गांजा मिला। गिरफ्तार युवक की पहचान कमासिन थानाक्षेत्र के कस्बा बालाजी नगर निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस टीम में शामिल रहे कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव कुमार मिश्रा, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, संगम यादव और आलोक आचार्य शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

