home page

नजीबाबाद में अवैध असलों के साथ दो गिरफ्तार

 | 
नजीबाबाद में अवैध असलों के साथ दो गिरफ्तार


बिजनौर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी और खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से एक 12 बोर का तमंचा, एक दोनाली बंदूक और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान सूचना पर लुकादड़ी फ्लाईओवर के पास से रोशनलाल (निवासी पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का तमंचा व दो कारतूस मिले।

कड़ाई से पूछताछ में रोशनलाल ने बताया कि वह असलहे बेचने का काम करता है और नजीबाबाद निवासी वसीम को हथियार देने आया था। उसने स्वीकारा किया एक माह पूर्व भी वसीम को एक दोनाली बंदूक बेची थी। रोशनलाल की निशानदेही पर पुलिस ने समीरपुर के जंगल में दबिश देकर वसीम को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई दोनाली बंदूक व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र