home page

देवरिया में पकड़ा गया तस्कर, 1.210 किलो ग्राम गांजा बरामद

 | 
देवरिया में पकड़ा गया तस्कर, 1.210 किलो ग्राम गांजा बरामद


देवरिया, 05 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की कोतवाली पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.210 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि कोतवाली पुलिस बुधवार को गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के समय पुलिस एक व्यक्ति माल गोदाम रेलवे स्टेशन के पास युवक काे पकड़ा। तलाशी के दाैरान उसके पास से 1.210 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान रामगुलाम टोला, ज्यूत चौराहा के पास, वार्ड नंबर-9 निवासी सुरेश सिंह (55) के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ थाना में मुकदमा एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक