home page

पुलिस ने चेकिंग के दाैरान पकड़े दाे तस्कर, 8.2 किलो अवैध गांजा बरामद

 | 

हमीरपुर, 12 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की मौदहा कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात को चेकिंग के दौरान तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 8.2 किलो ग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के राजकीय डिग्री कॉलेज रोड पर शनिवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में कार से 8 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से बांदा जनपद निवासी सद्दाम और मौदहा निवासी विमल को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल संतोष सिंह ने रविवार को बताया कि कस्बे में अवैध रूप से गांजा बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए मौदहा कोतवाली क्षेत्र के राजकीय डिग्री कॉलेज रोड पर शनिवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार बांदा निवासी सद्दाम और मौदहा निवासी विमल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान कार से गांजा बरामद हुआ है। दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। वहीं, आरोपितों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने अन्य तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा