home page

गाजीपुर में 1.4 करोड़ की हेरोइन के साथ दो आरोपित तस्कर गिरफ्तार

 | 

गाजीपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बुधवार काे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपित तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 520 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 4 लाख रूपये बताई जा रही है। इसके अलावा दो मोबाइल, दो पहिया वाहन और एक हजार 390 रुपये कैश बरामद हुए हैं।

एएनटीएफ निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि टीम ने जिन दो तस्करों को पकड़ा हैं, उनके नाम बिहार राज्य का रहने वाला अविनाश कुमार और राजू कुमार रावत हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यह लोग अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बिहार से लेकर आते हैं और उसकी छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर गाजीपुर व उसके आस-पास के जिलों एवं गांवों में सप्लाई करते हैं और उससे मिलने वाला मुनाफा आपस में बांट लेते, जिससे अपना जीवन यापन और शौक का पूरा करते हैं। इन आरोपित तस्करों के खिलाफ थाना जमानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक