बहराइच : करोड़ो की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
बहराइच, 26 अप्रैल (हि.स.)। इंडो-नेपाल अन्तरराष्ट्रीय बार्डर से सटे रुपईडीहा थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स व रुपईडीहा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करोड़ों रुपये की चरस बरामद हुई है।
थानाध्यक्ष रमेश रावत ने रविवार को बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के एसआई सूरज सिंह को सूचना मिली कि जमुनहा निवासी इस्माइल मादक पदार्थ की तस्करी करता है। सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और चकिया रोड स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर दबिश देकर तस्कर इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 6 किलो 770 ग्राम नाजायज चरस बरामद कर लिया, जिसकी कीमत कराेड़ाें में है। पुलिस टीम ने मादक पदार्थ काे जब्त कर लिया और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
——————————
हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA

