home page

पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

 | 
पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार


लखीमपुर खीरी, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जनपद में अपराधियों और नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 79 हजार रुपये कीमत के नशीले पदार्थ बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक सूचना पर घेराबंदी कर पलिया के बरबण्डा माेहल्ला निवासी अरमान और सलमान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त अरमान के पास से 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 42 हजार रुपये है। वहीं, दूसरे अभियुक्त सलमान के पास से 28 ग्राम अल्प्राजोल्म नशीला पाउडर बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 37 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपिताें का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अभियुक्त सलमान के खिलाफ पूर्व में पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि अरमान के खिलाफ भी मारपीट व धमकी देने के मामले लंबित हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्ताें के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव