मीरजापुर पुलिस ने गांजा तस्कर काे गिरफ्तार किया
| Apr 11, 2026, 18:22 IST
मीरजापुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले की अदलहाट पुलिस ने शनिवार को एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर की कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अजय कुमार सेठ ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस ने इको स्पोर्ट कार सवार एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की पहचान कोलना निवासी मनीष सिंह उर्फ लल्ला के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 5.085 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

