home page

मुरादाबाद में दो तस्कर गिरफ्तार, एक सप्ताह पूर्व दंपति से की थी लूट

 | 
मुरादाबाद में दो तस्कर गिरफ्तार, एक सप्ताह पूर्व दंपति से की थी लूट


मुरादाबाद, 04 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले की थाना कटघर पुलिस ने दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक किलो 700 ग्राम चरस, एक बाली पीली धातु, पच्चीस साै रुपये नगद, एक तमंचा, एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह शनिवार काे बताया कि थाना कटघर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम गोट निवासी अमन (24) और ग्राम सक्टू नगला निवासी आसिफ (38) को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि अवैध चरस की तस्करी कर उसे विभिन्न स्थानों पर बेचने का कार्य करते हैं। वे सुनसान स्थानों की तलाश कर अकेली महिलाओं, राहगीरों को निशाना बनाते हुए उनसे पर्स, आभूषण आदि छीनकर फरार हो जाते हैं।

अभियुक्ताें ने स्वीकार किया कि एक सप्ताह पहले थाना मूंढापाण्डे क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री के पास देर रात काे एक मोटरसाइकिल सवार दंपति को रोककर तमंचे के बल पर उनका मोबाइल फोन, चार हजार नगद एवं महिला के कान की बाली लूट ली थी। लूटा गया मोबाइल अगले दिन तोड़कर झाड़ियों में फेंक दिया था ।

एसपी नगर ने बताया कि अभियुक्त चरस तस्करी करते हैं। इसके अलावाा सुनसान जगहों पर महिलों से उनके पर्स, ज्वैलरी आदि छीन कर भाग जाते हैं। आसिफ पर छह मुकदमे और अमन पर दो केस दर्ज है। दाेनाें काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल