बाराबंकी से दो तस्कर गिरफ्तार, 94 लाख रुपये की हेरोइन बरामद
बाराबंकी, 24 फ़रवरी (हि.स.)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) लखनऊ यूनिट ने बाराबंकी जिले से दाे शातिर तस्कराें काे गिरफ्तार करक लिया। इनके पास से करीब 94 लाख रुपये की अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद किया है।
एएनटीएफ प्रभारी दर्शन यादव ने मंगलवार काे बताया बाराबंकी जिले के याकुबगंज जैदपुर थाना क्षेत्र निवासी देवी प्रसाद और ताड़पुरवा निवासी अनिल कुमार को सोमवार देर रात सफदरगंज थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ-अयोध्या हाईवे के चंदवारा मोड़ से गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 470 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 94 लाख रुपये है। इसके अलावा अभियुक्ताें के पास से एक एंड्रॉयड और एक कीपैड फोन के साथ 1,620 रुपये नगद बरामद हुए है।
पूछताछ में अभियुक्ताें ने स्वीकारा कि वे दोनों आपस में पार्टनर है। एक ग्राहक को मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ बेचते थे, जो रुपये मिलते उसे वह आपस में बाट कर अपने महंगे शौक पूरा करते हैं। पुलिस ने दाेनाें के खिलाफ सफदरगंज थाना में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

