home page

घरेलू विवाद में पिता की हत्या कर आराेपित बेटा फरार

 | 
घरेलू विवाद में पिता की हत्या कर आराेपित बेटा फरार


लखनऊ, 09 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को घरेलू विवाद में एक बेटे ने डंडे से प्रहार कर पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कर साक्ष्य जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि रामकरन रावत(45) किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता था। किसान के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र लवकुश और छोटा पुत्र विशाल रावत हैं। ग्राम प्रधान शंकर यादव ने पुलिस को सूचना दी कि घरेलू विवाद में बड़े बेटे लवकुश ने डंडे से प्रहार करके अपने पिता रामकरन की हत्या कर दी है। इस सूचना पर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी थाना प्रभारी मोहनलालगंज मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

एडीसीपी ने बताया कि घटना के वक्त किसान की पत्नी अपने मायके में थी। यहां पर मृतक रामकरन और उसके दोनों पुत्र थे। आरोपित बेटा वारदात के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक