गोवंश कटान के मामले में पुलिस ने सात आरोपिताें को गिरफ्तार किया
बिजनौर, 11 सितम्बर (हि.स.)। जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा पुलिस ने गोवंश कटान के मामले में कार्रवाई करते हुए सात नामजद आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी ग्राम सदाफल के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपिताें के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्योहारा के मोहल्ला जोशियांन निवासी मोहित जोशी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि ग्राम सदाफल के कुछ लोगों ने गाय का कटान कर उसका मांस ले जाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसी दिन ग्राम सदाफल के जंगल में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को गोवंश के अवशेष बरामद हुए, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया।
एसपी पूर्वी एके श्रीवास्तव ने शुक्रवार काे मामले की गंभीरता को देखते हुए स्योहारा पुलिस ने 11 सितंबर को अभियान चलाकर सभी सात नामजद आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरियाद पुत्र इनामी, राफत पुत्र मुश्तकीम, छोटू उर्फ सुहेल पुत्र राजू, बाबू पुत्र कलवा, नन्हें उर्फ इस्लामुद्दीन पुत्र मुश्तकीम, अशरफ उर्फ चुन्नू पुत्र अकबर तथा एहसान पुत्र गामा के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्राम सदाफल, थाना स्योहारा के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपित फरियाद पुत्र इनामी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में स्योहारा थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्तमान मामले में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी पूर्वी ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार की जा रही है।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

