बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूटकर फरार, मुकदमा दर्ज
नोएडा, 12 अप्रैल (हि.स.)। नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास से बीती रात शनिवार को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल (आईफोन 17 प्रो) लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी सुबोध कुमार ने रविवार को बताया कि निठारी गांव निवासी सनी खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बीती रात वह भारत पेट्रोल पंप सेक्टर 35 मोरना के पास से गिर रहा था तभी अचानक से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनका आईफोन 17 प्रो लूट लिया और तेजी से भाग निकले। पीड़ित लुटेरों की बाइक का नंबर प्लेट भी नहीं देख सका।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद लेते हुए बदमाशों की पहचान का प्रयास करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

