home page

लखनऊ: हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी आराेपित गिरफ्तार

 | 
लखनऊ: हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी आराेपित गिरफ्तार


लखनऊ, 20 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना पुलिस और सर्विलांस ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए युवक की हत्या के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आराेपित काे गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र मिश्र ने रविवार काे बताया कि थाने में जून माह की दाे तारीख काे सुलतानपुर निवासी इस्तियाक अहमद ने छाेटे भाई गुलफाम अहमद के लापता हाेने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले में जांच में पता चला कि लापता युवक की हत्या कर दी गई है। इस आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने दाे आराेपित समीर और मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया था। इस मामले में तीसरा आराेपित फरार चल रहा था। अधिकारियाें ने वांछित आराेपित की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घाेषित किया था।

मृतक के भाई इस्तियाक ने 19 सितंबर को दाेबारा भाई के मामले में वांछित की गिरफ्तारी के लिए शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस व सर्विलांस टीम के जरिए वांछित की लाेकेशन के आधार पर 25 हजार के इनामी आराेपित बाराबंकी जिले के छिलगंवा छोटी तकिया निवासी तौफीक अहमद को रायपुर बाबू गांव के चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आराेपित के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक