home page

लखनऊ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

 | 
लखनऊ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार


लखनऊ, 09 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक थाना की पुलिस ने शनिवार को सर्विलांस टीम की मदद से 25 हजार रुपये इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।

चौक थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि वजीरगंज थाना में दर्ज उप्र गिरोहबंद अधिनियम की विवेचना प्रभारी निरीक्षक चौक कर रहे थे। मुकदमे से संंबंधित फरार चल रहे फैजुल्लागंज गौरभीट चौराहा निवासी गैंग लीडर राजीव श्रीवास्तव के विरूद्ध न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस संबंध ने गैंग लीडर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया था। इसी मामले में वांछित आरोपित राजीव श्रीवास्तव को स्काई लाईन प्लाजा थाना क्षेत्र सुशान्त गोल्फ सिटी गेट से 8 मई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गैंग लीडर राजीव के विरूद्ध जनपद लखनऊ व अन्य जिलों के कई थानों में मुकदमा दर्ज है। उसके विरूद्ध थाना स्थानीय से अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक