home page

लखनऊ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

 | 
लखनऊ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार


लखनऊ, 05 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच व सर्विलांस की मदद से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह एक लूट के मुकदमें में वांछित था।

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव ने मंगलवार काे बताया कि थाना विभूतिखंड में एक दर्ज मुकदमें में वांछित अपराधी की तलाश में टीमें लगी थी। पुलिस ने हनीमैन चौराहे से रेलवे लाइन की ओर जाने वाले रास्ते से अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान लखनऊ के चिनहट निवासी सलमान खान के रूप में हुई है। वह पांच अप्रैल को गुजरात के एक व्यापारी से लाखों रुपये लूट की वारदात में वांछित था। पुलिस ने 10 अप्रैल को उसके छह साथियों को गिरफ्तार कर करीब 47 लाख रुपये बरामद किए थे। अन्य साथियों के बारे में पुलिस तलाश में थी। इसी क्रम में अभियुक्त सलमान की सूचना मिली और पुलिस ने उसे धर दबोचा। विभूतिखंड थाना पुलिस उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक