home page

हमीरपुर: 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

 | 
हमीरपुर: 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार


हमीरपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गैंगेस्टर में फरार एक अपराधी को बुधवार काे सुमेरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तलाशी में पुलिस ने उसकी जेब से छह सौ तीस रुपये बरामद किए।

सुमेरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने बुधवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के कुछेछा गांव निवासी दीपक निषाद के खिलाफ सुमेरपुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया था। गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई होने से ये अपराधी गांव से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 3 फरवरी को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने फरार गैंगेस्टर अपराधी को कुंडौरा गांव के पास कानपुर-सागर नेशनल हाइवे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा