home page

लखनऊ से 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

 | 
लखनऊ से 25 हजार का इनामी गिरफ्तार


कानपुर, 21 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले की कल्याणपुर थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लोगों से 81 लाख 60 हजार रुपये रुपये की ठगी करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज हाेने के बाद से वह करीब तीन साल से फरार चल रहा था।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने शनिवार को बताया कि नौबस्ता निवासी एके बाजपेयी ने 16 फरवरी 2023 को कल्याणपुर थाना में सूचना दी कि उनके जानने वाले सतनाम सिंह ने उनसे कहा कि उनकी नगर निगम में पहुंच है और वह उनकी नाैकरी लगवा देगा। उसने उनसे और आठ लड़काें से 81 लाख 60 हजार रूपये ले लिये। आराेप है कि उन लड़काें की न ताे नौकरी लगी और न ही वह अब पैसे वापस कर रहा हैं।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जालसाजी का मुदकमा दर्ज किया। हालांकि वह मौके से फरार हो गया। काफी दिनों तक पुलिस की पकड़ में ना आने की वजह से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इसी बीच पुलिस ने शातिर अपराधी को लखनऊ के जानकीपुरम स्थित सहारा स्टेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अभियुक्त एक अन्तर्राज्यीय ठग है। उसने जनपद कुशीनगर में इस प्रकार की ठगी की है। अभियुक्त के अन्य अपराधिक इतिहास एवं बैकों की डिटेल प्राप्त की जा रही है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप