home page

सुलतानपुर में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

 | 

सुलतानपुर, 02 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टाॅस्क फाेर्स (एसटीएफ) लखनऊ यूनिट ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने सोमवार को बताया कि स्थानीय पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की जॉइंट टीम को सूचना मिली कि 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से इलाके में घूम रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने लोकल पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

बदमाश की पहचान सुल्तानपुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र स्थित लाला का पुरवा मजरा डोभियारा निवासी दशरथ सिंह उर्फ ​​प्रदीप सिंह के रूप में हुई। आरोपित अयोध्या पुलिस टीम पर हमला करने का जिम्मेदार है। पुलिस उसे लंबे समय से ढूंढ रही थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त