home page

सगी भांजी से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
सगी भांजी से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार


लखनऊ, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बंथरा थाना क्षेत्र में सगी भांजी के साथ दुष्कर्म करने वाले मामा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनन्द ने बताया कि

13 साल की एक बच्ची तीन दिन पहले अपने ननिहाल आई थी। सात जनवरी को मामा ओमकार ने नशे की हालत में आया और भांजी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची के चीखने चिल्लाने लगी तो आरोपित की पत्नी ने बच्ची को बचाने की कोशिश की।

इस पर आरोपित ने अपनी पत्नी को पीट दिया। शोर सुनकर जब तक पड़ोसी आते तब तक आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़ित बच्ची की मां ने बंथरा थाने में आरोपित भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपित को परनरायनपुर तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक