home page

युवक ने युवती से बनाए शारीरिक संबंध, पांच माह की हुई गर्भवती

 | 

फर्रुखाबाद, 22 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़ित युवती ने उसके खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में रहने वाला सुरेश उसकी बहन का देवर लगता है। उसका युवती के घर अक्सर आना-जाना था। इसी दौरान युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने जल्द ही शादी करने का भरोसा दिलाया और लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच वह पांच माह की गर्भवती हो गई। जब उसने इस बात की जानकारी सुरेश को दी और शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया है।

रविवार को थाना नवाबगंज पहुंची पीड़ित युवती ने आपबीती सुनाई और आरोपित युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़िता का कहना है कि उसे धोखे में रखकर सुरेश ने उसका जीवन बर्बाद किया है, उसके कड़ी सजा मिलनी चाहिए। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar