home page

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार करने वाला गिरफ्तार

 | 
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार करने वाला गिरफ्तार


लखनऊ, 20 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुराचार करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि छह सितंबर को एक मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें पीड़िता ने बताया कि मलिहाबाद के ग्राम मोहम्मदनगर निवासी मो. शहजाद से उसकी जान पहचान थी। आरोप है कि शहजाद ने उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसका वीडियो और फोटो भी ले लिया। अब वह शादी से भी मुकर गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। आराेपित ने यह भी कहा कि अगर वह नहीं मानी तो पीड़िता का अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। एक सूचना पर पुलिस ने आरोपित को बुद्धा पार्क की तरफ से टीले वाली मस्जिद के पास से शनिवार की रात को गिरफ्तार किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक