home page

दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

 | 
दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार


बिजनौर, 30 सितम्बर (हि.स.)। जनपद बिजनौर के थाना किरतपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

किरतपुर थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र कुमार के अनुसार, पीड़िता की मां ने 29 सितंबर को किरतपुर थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि अमाननगर निवासी रिंकू कुमार, उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने आरोपित रिंकू कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र