शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
| Sep 25, 2026, 20:32 IST
गोरखपुर, 25 सितंबर (हि.स.)। जिले की सिकरीगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान ग्राम शिवपुर निवासी विवेकानन्द विश्वकर्मा के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पीड़ित की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके आधार पर थाना सिकरीगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को एक सूचना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज गया है।-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

