अपहरण और दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
| Sep 13, 2026, 23:02 IST
गोरखपुर, 13 सितंबर (हि.स.)। जिले की सहजनवां पुलिस ने रविवार को नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपति को गिरफ्तार किया है।
थाना में तैनात उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान बिहार राज्य के बलैठा निवासी गुड्डू यादव उर्फ शिव शंकर यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपित के विरुद्ध नाबालिग के व्यपहरण और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

