अपहरण और दुष्कर्म में फरार आरोपित गिरफ्तार
हमीरपुर, 04 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म की वारदात काे अंजाम देने वाले आराेपित काे पुलिस ने मंगलवार काे गिरफ्तार कर लिया। आराेपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म पास्काे एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
सुमेरपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि बीती रात सत्येंद्र सिंह ने एक महिला पर तमंचा तानकर उसकी किशाेरी बेटी काे अपने साथ घर ले गया। वहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात का अंजाम दिया। पीड़ित पिता ने इस मामले में पुलिस काे तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई कर लड़की काे सकुशल बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, आराेपित घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में टीमें लगी थी। पुलिस ने मंगलवार काे सिसोलर मार्ग के गौरी मोड़ से आराेपित काे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है। ---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

