दुष्कर्म में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ, 26 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह ने रविवार काे बताया कि 24 जुलाई को थाना में पीड़ित ने तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि ग्राम अमौसी निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गोलू ने स्वयं को अविवाहित बताकर उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर आरोपित ने कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। ब्लैकमेल कर गहने जेवर भी ले लिये।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम टीम गठित की गयी। रविवार को सूचना पाकर पुलिस ने फरार अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ गोलू उज्जैन के शनिवार को महाकाल मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। रविवार को अभियुक्त अभिषेक सिंह को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

