home page

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आराेपित गिरफ्तार

 | 
शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आराेपित गिरफ्तार


लखनऊ, 30 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और फिर शादी से इंकार करने के मामले में सोमवार को एक मुदकमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

उपनिरीक्षक महेश कुमार शुक्ला ने मंगलवार काे बताया कि 29 जून को एक युवती ने तहरीर देकर काकोरी के फरीदीपुर निवासी अरुन कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया कि आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करना किया। अब वह शादी से मुकर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर अमादा हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। एक सूचना के बाद उसे विवेकानन्द अस्पताल इमरजेन्सी पुराने गेट के पास से गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक