home page

शादी का झांसा देकर महिला से गलत कार्य करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
शादी का झांसा देकर महिला से गलत कार्य करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


लखनऊ, 24 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में बुधवार को एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त ने एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत व्यवहार किया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा दुबग्गा पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी काे पकड़ा है।

विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने फैजाबाद जिले के बेतौली निवासी महताब अली को उसके हाल पता लखनऊ के कांशीराम कॉलोनी से उसे गिरफ्तार किया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को महताब और उसके पिता हियात अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने महताब आलम की गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

--बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित बाल अपचारी पकड़ा गया दुबग्गा थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर एक बाल अपचारी को पकड़ा है। विवेचक वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार पटेल ने बताया कि आरोपित बाल अपचारी को उसके परिजनों की उपस्थिति में नियमानुसार पुलिस पर्यवेक्षण में लिया गया। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक