home page

लखनऊ कमिश्ररेट पुलिस ने खोज निकाले 223 लापता मोबाइल

 | 
लखनऊ कमिश्ररेट पुलिस ने खोज निकाले 223 लापता मोबाइल


लखनऊ, 27 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की लखनऊ कमिश्ररेट पुलिस ने खोए 223 मोबाइल फोन को शुक्रवार को उनके असली मालिकों को सौंपा । इसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख 50 हजार रुपये है। अपना खोया मोबाइल पाकर लोगों ने लखनऊ पुलिस का आभार प्रकट किया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस कमिश्ररेट ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल(सीईआईआर) में दर्ज शिकायतों का संज्ञान लिया है। इसके बाद साइबर सेल, सर्विलांस सेल एवं पश्चिमी जोन के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम के संयुक्त प्रयासों से सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 233 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया है। ये मोबाइल फोन लखनऊ के अलावा आसपास के जिले और प्रांतों से बरामद किए गए हैं। आज उन मोबाइलों के उनके असली स्वामियों को सौंपा गया है। अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि लखनऊ पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं उनकी खोई हुई संपत्ति की बरामदगी के लिए निरंतर प्रयासरत है। आमजन से अपील है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित प्रक्रिया अपनाते हुए सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं तथा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक