home page

सोनभद्र में नाबालिग से दुष्कर्म व धमकी मामले में युवक गिरफ्तार

 | 
सोनभद्र में नाबालिग से दुष्कर्म व धमकी मामले में युवक गिरफ्तार


सोनभद्र, 12 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने, विडियो बनाने व वायरल करने और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि 12 जून को एक व्यक्ति द्वारा थाना ओबरा थाने पर लिखित सूचना दी गई कि शिवम प्रजापति पुत्र सुशील प्रजापति निवासी सेक्टर-8, ओबरा उसकी 17 वर्षीय पुत्री का लगभग एक वर्ष से पीछा करता था तथा बहला-फुसलाकर उसे होटल ले जाता था। 07 जून 2026 को अभियुक्त द्वारा पीड़िता को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की गई तथा उसके फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने एवं उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई हैं ।

ओबरा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। जांच के बाद पुलिस आरोपित युवक के गिरफ्तारी के लिए लग गई थी। पुलिस टीम ने आज शुक्रवार को 11बजे आरोपित युवक शिवम प्रजापति को चड्ढा मार्केट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ ओबरा थाने पर वीधिक कार्यवाही की जा रही है और उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी