home page

सोनभद्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
सोनभद्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र, 14 मई (हि.स.)। कोन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने एवं शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को बताया की एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि हमारी बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर व शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया है। पुलिस ने इस मामले में कोन थाना में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। सर्विलांस सेल की सहायता से पुलिस टीम ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया और अभियुक्त 26वर्षीय खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन पुत्र मंसूर निवासी कोन को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने विवाह करने के झूठे वादे देकर शारिरिक संबंध बनाने और मारने -पीटने की भी धारा और बढ़ायी है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी