सोनभद्र में शादी का झांसा देकर याैन शोषण, आरोपित गिरफ्तार
सोनभद्र, 22 अक्टूबर (हि.स.)। जुगैल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शादीशुदा व्यक्ति को दूसरी शादी के लिए झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को बताया कि दिनांक 21 अक्टूबर को थाना जुगैल पर एक 21 वर्षीय युवती द्वारा तहरीर दी गई कि उसके विवाहित पड़ोसी विशांत उर्फ विसंत पुत्र राम सुग्रीम, निवासी ग्राम झरपिया द्वारा 06 एवं 10 अक्टूबर को शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू किया। पुलिस ने आज गुरूवार को सुबह दस बजे अभियुक्त विशांत को जोरबा गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

