home page

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

 | 
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल


मुरादाबाद, 25 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित सुमित को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की मां ने मझोला थाने में कटघर के मछरिया निवासी सुमित के खिलाफ सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि रविवार काे पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे वह किसी काम से बाहर गई थी। उसकी बेटी घर में पर अकेले थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपित सुमित घर में घुस गया और उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपित ने इस बारे में किसी को बताने व पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी व फरार हो गया। सिविल लाइंस सर्किल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि बुधवार को मामले में आरोपित सुमित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल