home page

सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपित गिरफ्तार


मुरादाबाद, 06 जुलाई (हि.स.)। महानगर के थाना कटघर क्षेत्र में रहने वाली युवती से होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपित अभिषेक गुप्ता और मोहित गुप्ता को थाना पुलिस टीम ने सूचना पर सोमवार को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित युवती ने कटघर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि थाना मझोला क्षेत्र के नया गांव लाकड़ी फाजलपुर निवासी अभिषेक गुप्ता और मोहित गुप्ता ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। 29 जून को इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपितों ने पीड़िता को कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल में बुलाया। आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही थीं

मामले में क्षेत्राधिकारी कटघर गौरव तिवारी ने बताया कि सोमवार दोपहर दोनों आरोपित अभिषेक गुप्ता और मोहित गुप्ता को एक सूचना पर नाकेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। देर शाम पकड़े गए आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल