सोनभद्र में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार
सोनभद्र, 26 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने और गर्भपात की दवा खिलाकर गर्भ गिराने के मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बताया कि 19 सिंतंबर को थाना जुगैल में एक महिला ने तहरीर देकर बताया की उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ राजकुमार पुत्र शंखलाल द्वारा अप्रैल माह में घर पर अकेली होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया गया। जिससे नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। इसी दौरान आरोपित युवक द्वारा नाबालिग को गर्भपात की दवा भी खिलाई गयी जिससे नाबालिग को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
इस मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपित की तलाश में लगी थी। पुलिस टीम ने आज प्रातः 07.30 बजे इस अभियोग में वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र शंखलाल को भरहरी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

