home page

साइबर ठगी के शिकार युवक के 20 हजार रुपये देवरिया पुलिस ने वापस कराये

 | 
साइबर ठगी के शिकार युवक के 20 हजार रुपये देवरिया पुलिस ने वापस कराये


देवरिया, 08 अक्टूबर (हि.स.)। साइबर ठगी के मामले में भटनी पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 20 हजार रुपये गुरुवार को वापस कराए। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि भटनी थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान निवासी राकेश साहनी ने 28 अगस्त को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि साइबर ठगों ने उनके साथ 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत मिलने के बाद भटनी थाने की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और ठगी की धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद 20 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए गए। पुलिस के अनुसार शेष 20 हजार रुपये की धनराशि को रिलीज कराने की प्रक्रिया चल रही है। रकम वापस मिलने पर राकेश साहनी ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक