home page

धारदार हथियार से पुलिस पर जानलेवा हमला करने 4 आरोपित गिरफ्तार

 | 
धारदार हथियार से पुलिस पर जानलेवा हमला करने 4 आरोपित गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 07 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना नारखी पुलिस टीम ने शनिवार को पुलिस पर जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 4 नामजद वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जनपद में वांछित आरोपितों को गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष थाना नारखी राकेश कुमार गिरी ने पुलिस टीम के साथ शनिवार 4 नामजद वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में राधेश्याम उर्फ पप्पू पुत्र हरिभान, विजयकान्त उर्फ वीके, निरोज व समीर सभी निवासीगण ग्राम नगला सौंठ थाना नारखी को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने लाठी डन्डे, पत्थर व धारदार हथियार से पुलिस पर जान से मारने की नियत से हमला कर लोगों का जीवन संकट मे डाला था।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़